सोलन में आवारा कुत्तों के बंध्याकरण और टीकाकरण अभियान की शुरुआत

नगर निगम सोलन ने आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और रेबीज की रोकथाम के लिए बंध्याकरण एवं टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। मेयर सुषमा शर्मा ने बताया कि अभियान की शुरुआत 6 तारीख से की गई है। इसके तहत निगम की टीम विभिन्न वार्डों से बिना कान पर कट के निशान वाले कुत्तों को पकड़कर निर्धारित प्रक्रिया के बाद वापस उसी क्षेत्र में छोड़ रही है।
उन्होंने बताया कि अभियान के शुरुआती चरण में 6 और 7 तारीख को 29 कुत्तों को पकड़ा गया था। इनका बंध्याकरण और टीकाकरण पूरा होने के बाद रविवार तक उन्हें वापस उनके क्षेत्रों में छोड़ दिया गया। सोमवार को वार्ड नंबर 2, 11, 15, 16 और 3 से 27 अन्य कुत्तों को पकड़ा गया है, जिनकी इस सप्ताह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नए चरण में अब तक करीब 56 कुत्तों को अभियान में शामिल किया जा चुका है। इससे पहले निगम के पिछले कार्यकाल में 529 कुत्तों का बंध्याकरण किया गया था।
यर ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए शहर से बाहर डॉग शेल्टर होम बनाने का प्रस्ताव उपायुक्त को भेजा गया है। इसके लिए शांति बाईपास के समीप भवन अथवा शहर से बाहर सरकारी भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है।
उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों से कुछ नए कुत्तों को सोलन में छोड़े जाने की आशंका है। नए कुत्तों के आने से स्थानीय कुत्तों के साथ संघर्ष की स्थिति बनती है और लोगों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
मेयर ने पालतू कुत्ते पालने वाले लोगों से उन्हें पट्टा पहनाकर रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निगम की टीम द्वारा गलती से पालतू कुत्ता पकड़े जाने की स्थिति में मालिक को उसकी पहचान बतानी होगी। नागरिक बिना कान पर कट के निशान वाले आवारा कुत्तों की सूचना निगम या संबंधित संस्था को देकर अभियान में सहयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *