सोलन: वार्ड-4 को आदर्श वार्ड बनाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरीं संगीता ठाकुर

नगर निगम चुनावों के तहत वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी संगीता ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। संगीता ठाकुर ने कहा कि वह अपने पति के सपने को पूरा करने और वार्ड के समग्र विकास के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हैं। उनका लक्ष्य वार्ड नंबर 4 को एक आदर्श और सुंदर वार्ड के रूप में विकसित करना है।
अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए रास्तों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया गया। लोगों की सुविधा के लिए रेलिंग, सीढ़ियां और डंगे लगाए गए, जबकि नालों की मरम्मत और कवरिंग का कार्य भी करवाया गया।
उन्होंने बताया कि सलोगड़ा रेलवे स्टेशन रोड का चौड़ीकरण, डंगे और पेवर लगाने का कार्य उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा। इसके अलावा बेरखास, करोल विहार, फ्रेंड्स कॉलोनी, बेरखालता, बेरशाही, गुरूरी, सलोगड़ा और कथोक क्षेत्रों में रास्तों और रेलिंग का निर्माण किया गया। वार्ड में सुलभ शौचालय और हवा घर का निर्माण भी कराया गया।
संगीता ठाकुर ने कहा कि यदि जनता उन्हें दोबारा सेवा का अवसर देती है तो वार्ड में नई डिस्पेंसरी और सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही एंबुलेंस रोड, श्मशान घाट मार्ग पर छत, अतिरिक्त सुलभ शौचालय और पार्किंग सुविधा विकसित करने पर कार्य किया जाएगा। युवाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वार्ड में ओपन जिम स्थापित करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि उनका चुनावी अभियान वार्ड के सर्वांगीण विकास और बेहतर सुविधाओं को समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *