नगर निगम सोलन चुनाव में सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी नगर निगम सोलन चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने जा रही है। पार्टी ने ऐलान किया है कि आगामी चुनावों में सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और सोलन विधानसभा अध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि सोलन की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगी।
राजीव शर्मा ने बताया कि पार्टी का मुख्य फोकस शहर में स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, पेयजल, कूड़ा निस्तारण और पार्किंग जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान पर रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ईमानदार और विकास की सोच रखने वाले उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी, ताकि नगर निगम में बेहतर नेतृत्व देकर सोलन के विकास को नई दिशा दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *