सोलन सब्जी मंडी में टमाटर-प्याज के दाम चढ़े, मौसम का असर सब्जियों की आवक पर

जिले की सब्जी मंडी में इन दिनों मौसम के प्रभाव के चलते सब्जियों और फलों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सपोण स्थित गुरुद्वारा रोड पर पोस्ट ऑफिस के सामने सब्जी विक्रेता धीरज ने बताया कि बारिश और मौसम की मार के कारण स्थानीय सब्जियों की गुणवत्ता प्रभावित हुई है, जिसका असर बाजार भाव पर भी पड़ा है।
उन्होंने बताया कि अच्छी गुणवत्ता और चमक वाले टमाटर 450 से 500 रुपये प्रति क्रेट बिक रहे हैं, जबकि मध्यम श्रेणी के टमाटर 250 से 300 रुपये प्रति क्रेट उपलब्ध हैं। स्थानीय टमाटर में बाहरी राज्यों से आने वाले टमाटरों जैसी चमक नहीं होने से उनकी कीमतों में अंतर बना हुआ है। वहीं प्याज के दाम भी बढ़कर 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।
धीरज ने बताया कि अच्छी गुणवत्ता वाली शिमला मिर्च 50 रुपये प्रति किलोग्राम तथा सामान्य गुणवत्ता की मिर्च 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। स्थानीय गोभी 50 से 55 रुपये प्रति किलोग्राम, तोरी करीब 50 रुपये प्रति किलोग्राम और सीडलेस खीरे के दाम भी ऊंचे बने हुए हैं। वहीं आलू की अच्छी गुणवत्ता वाली किस्म 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है।
फलों के बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है। सफेदा और दशहरी आम लगभग 110 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने और आवक बढ़ने पर आने वाले दिनों में सब्जियों और फलों के दामों में बदलाव संभव है। bite – धीरज सब्जी विक्रेता सोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *