सोलन : कुराश विश्व चैंपियनशिप के लिए हिमाचल के तीन खिलाड़ियों का चयन, कजाकिस्तान में दिखाएंगे दम

हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने कुराश खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। ऊना में आयोजित 15वीं विश्व कुराश चैंपियनशिप के ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मंडी और सोलन के खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी कजाकिस्तान के अस्ताना में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मंडी निवासी वंशिका वशिष्ठ ने ऊना में आयोजित विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 57 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने मुकाबलों में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में स्थान सुनिश्चित किया। वंशिका के चयन से हिमाचल के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
सोलन निवासी सिद्धार्थ ठाकुर ने भी ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय दल में शामिल किया गया है। सिद्धार्थ अब कजाकिस्तान में होने वाली विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से खेलते नजर आएंगे। उनके चयन को सोलन के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
वहीं हिमाचल प्रदेश की गुंजन ठाकुर ने भी कुराश विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त कर भारतीय टीम में जगह बनाई है। वह अस्ताना में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। तीनों खिलाड़ियों के चयन को हिमाचल में कुराश खेल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय कुराश विश्व चैंपियनशिप कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में नवंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हिमाचल के चयनित खिलाड़ी भारतीय दल का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों के चयन से प्रदेश के खेल जगत में उत्साह है। खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने तीनों खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं तथा उम्मीद जताई है कि वे बेहतर प्रदर्शन कर देश और हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। BITE – वंशिका वशिष्ठ मंडी निवासी, सिद्धार्थ ठाकुर सोलन निवासी , गुंजन ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *