सोलन : स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोलन को मिलीं 35 से 40 कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, विधानसभा क्षेत्र में बांटी गईं 7 गाड़ियां

Garbage collection vehicles distributed in Solan

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोलन जिले में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

संबंधित खबर: सोलन की सड़क और विकास कार्यों से जुड़ी खबर

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडील ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के लिए कूड़ा उठाने वाली विशेष गाड़ियों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सोलन जिले को करीब 35 से 40 गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं। इनमें से सात गाड़ियां सोलन विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए दी गई हैं। इन गाड़ियों को सपून, डांगरी, सगड़ा, आंझी, नोनी मजगांव, कोठों और ओजगार क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन वाहनों के उपलब्ध होने से ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों में घरों तथा अन्य स्थानों से कूड़ा एकत्र करने और उसके उचित निस्तारण में सुविधा मिलेगी। इससे कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ स्वच्छता अभियान को भी गति मिलेगी।
गाड़ियों की चार्जिंग व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि इन वाहनों को चार्ज करना आसान है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर चार्जिंग की व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे वाहनों के संचालन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सोलन में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में मंत्री ने कहा कि हालिया बरसात के कारण कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। मौसम साफ होते ही मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सड़कों की स्थिति में सुधार होगा।
मंत्री ने कहा कि कूड़ा उठाने के लिए उपलब्ध करवाई गई गाड़ियां मजबूत हैं और सड़कें दुरुस्त होने के बाद इनका बेहतर तरीके से संचालन किया जा सकेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालें और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

One thought on “सोलन : स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोलन को मिलीं 35 से 40 कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, विधानसभा क्षेत्र में बांटी गईं 7 गाड़ियां”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *