सोलन : स्वतंत्रता दिवस पर सोलन रेलवे स्टेशन में पौधारोपण, सीनियर सिटीजन फोरम ने स्टेशन को लिया गोद

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीनियर सिटीजन फोरम सोलन और रेलवे स्टेशन सोलन की ओर से संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तिरंगे को सलामी देकर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सीनियर सिटीजन फोरम के मुख्य सलाहकार आरके पठानिया ने बताया कि इस अवसर पर रमेश अग्रवाल और सचिव अरुण गोयल सहित उपस्थित लोगों ने देश में आपसी सद्भाव, भाईचारा, एकता, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सोलन रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन के यात्रियों का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर सीनियर सिटीजन फोरम ने सोलन रेलवे स्टेशन को गोद लेने की घोषणा की। फोरम के सदस्यों ने कहा कि रेलवे स्टेशन शहर का प्रवेश द्वार और पर्यटकों के लिए सोलन की पहली झलक है। ऐसे में स्टेशन परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना जरूरी है। इससे शहर की छवि बेहतर होने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्टेशन को गोद लेने के तहत परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान झाड़ियों और अनावश्यक वनस्पति की सफाई करने के साथ पौधारोपण भी किया गया। फोरम ने स्टेशन परिसर की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने के लिए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम के समापन पर सीनियर सिटीजन फोरम और रेलवे स्टेशन के सदस्यों ने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भारत माता के जयकारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। bite – Rk पठानिया मुख्य सलाहकारसीनियर सिटीजन फॉर्म सोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *