सोलन : गंज बाजार की खूनी झड़प का CCTV फुटेज आया सामने, चाकूबाजी में एक युवक की मौत

CCTV footage of clash in Ganj Bazaar, Solan

सोलन के गंज बाजार में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया है।

संबंधित खबर: स्वास्थ्य मंत्री शांडील की प्रतिक्रिया

फुटेज में झड़प के दौरान हुए घटनाक्रम को देखा जा सकता है। चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गंज बाजार में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच चाकू चल गए। इसी दौरान पेट में चाकू लगने से कालका निवासी बताए जा रहे एक युवक की मौत हो गई।
घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति के सिर पर चोट लगी है, जबकि दूसरे की अंगुली कट गई है। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के सामने वारदात से जुड़े अहम सुराग आए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और चाकू से हमला किसने किया।
पुलिस घटना में शामिल लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। एक युवक की मौत होने के कारण मामला गंभीर हो गया है और पुलिस अब वारदात में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट करने में जुटी है।

One thought on “सोलन : गंज बाजार की खूनी झड़प का CCTV फुटेज आया सामने, चाकूबाजी में एक युवक की मौत”

Comments are closed.