सोलन : हिमाचल के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि, सोलन का एक्यूरा हेल्थकेयर बना प्रदेश का पहला NABH डिजिटल मान्यता प्राप्त अस्पताल

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सोलन से एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। शहर स्थित एक्यूरा हेल्थकेयर प्रदेश का पहला ऐसा अस्पताल बन गया है, जिसे एनएबीएच के साथ-साथ एनएबीएच डिजिटल एक्रिडेशन भी प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर के गुणवत्ता एवं डिजिटल स्वास्थ्य मानकों पर खरा उतरने के बाद मिली है। इस उपलब्धि को न केवल अस्पताल बल्कि पूरे सोलन और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इससे मरीजों को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
अस्पताल के कंसलटेंट सर्जन डॉ. साहिल शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि एनएबीएच डिजिटल मान्यता सरकारी संस्था नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स द्वारा कड़ी जांच और मूल्यांकन के बाद प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि इस मान्यता का सबसे बड़ा लाभ मरीजों को मिलेगा। अस्पताल में बिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी, मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित और डिजिटल रूप से संरक्षित रहेंगे तथा उनमें किसी प्रकार की अनधिकृत छेड़छाड़ संभव नहीं होगी। अस्पताल आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और आभा ( प्लेटफॉर्म से जुड़ा होने के कारण मरीज अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर दूसरे अस्पतालों के चिकित्सक भी उनकी डिजिटल मेडिकल हिस्ट्री आसानी से देख पाएंगे। डॉ. साहिल ने कहा कि इस मान्यता का उद्देश्य बड़े शहरों जैसी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है तथा उम्मीद जताई कि इससे प्रदेश के अन्य अस्पताल भी डिजिटल एक्रिडेशन की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *