सोलन बीडीसी चुनाव में कांग्रेस को झटका, भाजपा की रणनीति ने पलटा खेल; प्रोमिला अध्यक्ष, गोपाल कश्यप उपाध्यक्ष निर्वाचित

सोलन। ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी (बीडीसी) सोलन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए कांग्रेस को करारा झटका दिया है। प्रदेश और जिला स्तर पर कांग्रेस की सत्ता एवं प्रभाव के बावजूद भाजपा ने संघर्ष समिति के सहयोग से चुनावी समीकरण अपने पक्ष में कर लिए। चुनाव परिणामों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रोमिला अध्यक्ष तथा गोपाल कश्यप उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस परिणाम को राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और भाजपा की रणनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा नेताओं का दावा है कि बेहतर संगठनात्मक तालमेल और जमीनी स्तर पर की गई तैयारी के बल पर यह जीत हासिल की गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और सुनियोजित रणनीति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन भाजपा ने बीडीसी सदस्यों के साथ लगातार संवाद और संगठनात्मक मजबूती के दम पर बाजी मार ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रोमिला ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और बीडीसी सदस्यों को दिया तथा कहा कि उन्हें जनता और सदस्यों के समर्थन पर पूरा भरोसा था। वहीं उपाध्यक्ष चुने गए गोपाल कश्यप ने 25 वर्ष बाद इस पद पर वापसी को भावुक पल बताते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बीडीसी चुनाव के इस परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्थानीय राजनीति में केवल संख्या बल ही नहीं, बल्कि रणनीति और संगठन की ताकत भी निर्णायक भूमिका निभाती है।   BYTE – प्रोमिला अध्यक्ष, गोपाल कश्यप उपाध्यक्ष , स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *