सोलन में जर्जर मकान की छत गिरी, बेघर परिवार ने प्रशासन से मांगी आवास योजना के तहत मदद

 

शहर में करीब 50-60 वर्ष पुराने जर्जर मकान की छत अचानक ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति छत के नीचे मौजूद नहीं था। छत गिरने से मकान में रह रहे परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
नगर निगम सोलन के डिप्टी मेयर गौरव राजपूत ने मौके का निरीक्षण कर पटवारी को बुलाया और प्रभावित परिवार को हरसंभव राहत दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मकान में वर्तमान में दो परिवार रह रहे थे, जबकि दो-तीन परिवार पहले ही यहां से जा चुके हैं।
पूर्व पार्षद रजनी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार पिछले कई दशकों से इसी मकान में रह रहा है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किराए पर रहने या नया मकान बनाने में सक्षम नहीं है।
मकान में रह रही कांता चौहान ने बताया कि वह करीब 70 वर्षों से यहां रह रही हैं। वर्तमान में वह अपनी बेटी और छोटे नाती के साथ रहती हैं। सिलाई का काम कर परिवार का गुजारा करने वाली कांता ने प्रशासन से रहने के लिए मकान उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई।
स्थानीय निवासी एमएम शर्मा ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार की मदद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार लंबे समय से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द राहत देने की मांग की है। BITE – पूर्व पार्षद रजनी, गौरव राजपूत डिप्टी मेयर नगर निगम सोलन, कांता चौहान घर के मालिक, एमएम शर्मा किराएदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *