सोलन में बकाया पानी के बिलों पर नगर निगम की कार्रवाई, 40 कनेक्शन काटे; 67 लाख रुपये की रिकवरी

नगर निगम सोलन ने बकाया पानी के बिलों की वसूली और अवैध पानी के कनेक्शनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। नगर निगम की एसडीओ अल्पना ठाकुर ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक करीब 40 पानी के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं, अभियान के दौरान करीब 67 लाख रुपये की बकाया राशि भी वसूल की गई है।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक बड़े बकायेदार के करीब पांच लाख रुपये के लंबित बिल वाले पानी के कनेक्शन को भी मौके पर काट दिया गया। नगर निगम की टीम द्वारा अलग-अलग वार्डों में चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर पांच से की गई, जहां करीब 25 कनेक्शन काटे गए। इसके बाद वार्ड नंबर 10, 11 और सीमावर्ती वार्ड नंबर 15 में कार्रवाई की गई। वर्तमान में वार्ड नंबर 14 में अभियान चलाया जा रहा है, जिसके बाद वार्ड नंबर दो में कार्रवाई की जाएगी।
एसडीओ अल्पना ठाकुर ने बताया कि बकाया बिलों की वसूली के साथ अवैध पानी के कनेक्शनों की भी जांच की जा रही है। जांच के दौरान अवैध कनेक्शन पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस में निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई न करने पर नियमानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने लंबित पानी के बिल जल्द जमा करवाएं, ताकि कनेक्शन काटने की कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने किरायेदारों से विशेष रूप से सावधानी बरतने की अपील की। वार्ड नंबर 11 में सामने आए मामलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ किरायेदार मकान मालिकों को पानी के बिल की राशि दे रहे थे, लेकिन मकान मालिकों ने निगम में बिल जमा नहीं करवाया। ऐसे में किरायेदारों को भुगतान करते समय नगर निगम की जमा रसीद अवश्य देखनी चाहिए, ताकि भविष्य में पेयजल कनेक्शन कटने की समस्या का सामना न करना पड़े। BITE – SDO Alpna Thakur Nagar Nigam Solan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

google.com, pub-5060528529274269, DIRECT, f08c47fec0942fa0