सोलन में NH-5 पर रफ्तार का कहर : बीडीओ कार्यालय के ऊपर स्किड हुई बाइक, कार और कैंटर में जोरदार टक्कर, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

सोलन। सोलन में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर बीडीओ कार्यालय के ऊपर एक जोरदार सड़क हादसा पेश आया। यहां बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की शुरुआत उस समय हुई, जब एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई। बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही थी। इसी दौरान बाइक के पीछे एक कैंटर ट्रक रुका हुआ था। आरोप है कि शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार अप्लाइड फॉर कार ने पीछे से बाइक और कैंटर को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
हाईवे पर रफ्तार और लापरवाही पर सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों की सतर्कता और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत को उजागर किया है। सड़क पर गिरे वाहन के पास से गुजरते समय सावधानी बेहद जरूरी है।
फिलहाल, हादसे के कारणों और संभावित घायलों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *