सोलन अस्पताल और एससी-एसटी निगम की व्यवस्था पर डॉ. राजेश कश्यप ने उठाए सवाल

भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप ने सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल, किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहे पौधों और अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं।
डॉ. कश्यप ने आरोप लगाया कि सोलन अस्पताल में मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन और एंडोस्कोपी जैसी जांच के लिए आईजीएमसी के बजाय निजी केंद्रों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने बागवानी विश्वविद्यालय से किसानों को दिए जाने वाले पौधों की गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि कई पौधों में चार-पांच वर्ष बाद भी फल-फूल नहीं आ रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
एससी-एसटी विकास निगम को लेकर डॉ. कश्यप ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों से विशेष ग्रांट बंद है और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाले ऋण में भी परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में निगम के कार्यालय बंद होने से दूरदराज के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
डॉ. कश्यप ने कहा कि इन सभी मामलों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *