सोलन। सोलन सब्जी मंडी में गुरुवार को सब्जियों और फलों का कारोबार अच्छा रहा। मंडी में विभिन्न क्षेत्रों से सब्जियों और फलों की आवक जारी है। इस दौरान ऊना से नए आलू की खेप भी मंडी पहुंची। वहीं फूलगोभी और बंदगोभी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सब्जी मंडी के व्यवसायी विकास ठाकुर ने मंडी के ताजा भावों की जानकारी देते हुए बताया कि अच्छी गुणवत्ता वाला प्याज 42 से 43 रुपये प्रति किलो बिका, जबकि छोटी गोली प्याज के दाम 18 से 20 रुपये रहे।
उन्होंने बताया कि ऊना से पहुंचे नए आलू की खेप 1300 रुपये प्रति कट्टा बिकी, जबकि इसका भाव करीब 26 रुपये प्रति किलो रहा। पहाड़ी आलू 19 से 20 रुपये प्रति किलो, देसी आलू 350 से 400 रुपये और लाल आलू 400 से 450 रुपये प्रति बोरी बिका। स्थानीय टमाटर 300 से 400 रुपये प्रति क्रेट, जबकि बाहरी टमाटर 500 से 550 रुपये के भाव पर बिका।
मंडी में फूलगोभी के दाम गिरकर 7 से 8 रुपये प्रति किलो रह गए, जबकि अच्छी गुणवत्ता वाली गोभी 10 रुपये तक बिकी। बंदगोभी के भाव भी 6 से 8 रुपये प्रति किलो रहे। अदरक 20 से 50 रुपये, हरी मिर्च 50 से 55 रुपये, गाजर 40 से 45 रुपये, भिंडी 35 से 40 रुपये और बैंगन 25 से 28 रुपये प्रति किलो बिका। नींबू के दाम 70 से 80 रुपये और धनिया 40 से 50 रुपये प्रति किलो रहे।
फलों में सेब की पेटी 500 से 2000 रुपये तक बिकी। रानी किस्म का सेब 75 से 80 रुपये और राजा किस्म 40 से 45 रुपये प्रति किलो रहा। पपीता 40 से 45 रुपये तथा स्थानीय अमरूद 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिका। विकास ठाकुर ने बताया कि ग्राहक ‘Legend’ सोशल मीडिया चैनल पर भी मंडी के दैनिक भावों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।