परवाणु पर भाजपा का दावा: विधायक के वोटिंग अधिकार के बावजूद जीत का भरोसा, सैजल ने घोषित किए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चेहरे

सोलन। बीडीसी चुनाव में मिली राजनीतिक बढ़त से उत्साहित भाजपा अब परवाणु नगर परिषद पर भी अपना परचम लहराने का दावा कर रही है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा है कि कानूनी परिस्थितियों में बदलाव और विधायक को वोटिंग का अधिकार मिलने के बावजूद भाजपा परवाणु नगर परिषद में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में है और कार्यकर्ताओं का उत्साह जीत का स्पष्ट संकेत दे रहा है।डॉ. सैजल ने बताया कि पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार विधायक को नगर परिषद चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने उस निर्णय पर स्टे लगा दिया है। इसके बाद विधायक के मतदान को लेकर स्थिति बदल गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन नए राजनीतिक समीकरणों से भाजपा की रणनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सैजल ने विश्वास जताते हुए कहा कि परवाणु में भाजपा ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करेगी। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा की ओर से ठाकुरदास शर्मा अध्यक्ष और रामन सिंह उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। बीडीसी चुनाव में मिली सफलता के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है और अब पार्टी की नजरें परवाणु नगर परिषद में अपनी पकड़ मजबूत करने पर टिकी हैं।

BYTE – डॉ. सैजल