सोलन में दो दिन में चिट्टे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, इस साल 283 गिरफ्तारियां

सोलन। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस ने पिछले दो दिनों में कार्रवाई करते हुए चिट्टे के दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि पहले मामले में एक युवक से 8.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जबकि दूसरे मामले में चार युवकों के कब्जे से 6.19 ग्राम चिट्टा मिला। सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 144 मामले दर्ज कर करीब 283 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस ने 1 किलो 745 ग्राम चिट्टा, 8.5 किलो चरस और डेढ़ किलो अफीम बरामद की है।
एएसपी ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की। इसके लिए ड्रग फ्री हिमाचल ऐप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिस पर सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *