सोलन : देर रात हुआ हादसा, टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से हुआ फरार; कार मालिक ने जताई अनजान वाहन की टक्कर की आशंका

सोलन। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 के बाईपास पर देर रात एक सड़क हादसा पेश आया। यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार को वहां से गुजर रहे किसी अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ी कार सड़क पर ही पलट गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
कार मालिक के मुताबिक, उन्होंने रात के समय अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान देर रात वहां से गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण उनकी गाड़ी सड़क पर पलट गई। सुबह जब उन्हें घटना का पता चला तो कार की हालत देखकर वह हैरान रह गए।
कार मालिक ने आशंका जताई है कि किसी वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी खड़ी कार को टक्कर मारी और इसके बाद मौके से निकल गया। फिलहाल हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *