सोलन। सुहागिन महिलाओं के प्रमुख पर्व करवा चौथ के अवसर पर सोलन स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंची महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और करवा चौथ का पर्व मनाया। तनिष्क शोरूम प्रबंधन की ओर से महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिनकी उपस्थित महिलाओं ने सराहना की।
कार्यक्रम में शामिल सोलन निवासी शिवानी आद्य ने बताया कि तनिष्क शोरूम में करवा चौथ का आयोजन बेहद शानदार रहा। महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष रूप से पंडित को बुलाया गया था और पूजा के लिए सभी महिलाओं को थालियां भी वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक साथ त्योहार मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
वहीं, सोलन निवासी प्रीति मेनी ने बताया कि उनकी शादी को दो वर्ष हुए हैं और वह पिछले पांच वर्षों से तनिष्क से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यहां करवा चौथ का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। उन्होंने तनिष्क के आभूषणों के आकर्षक डिजाइन और गुणवत्ता की भी प्रशंसा की।
मूल रूप से सिरमौर की रहने वाली करिश्मा ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से लगातार तनिष्क के इस आयोजन में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यहां बेहतर व्यवस्थाओं के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिससे महिलाओं में खासा उत्साह रहता है।
सोलन के कठो क्षेत्र की निवासी दिव्या ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि करवा चौथ के सामूहिक आयोजन में शामिल होकर उन्हें काफी खुशी हुई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में उत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने आयोजन को यादगार बताते हुए तनिष्क शोरूम प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की।
सोलन के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में करवा चौथ की धूम, महिलाओं ने उत्साह से मनाया पर्व