पुलिस थाना कसौली के तहत ग्राम पंचायत कोटबेजा के गुनाई स्टेशन पर खड़ी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस से चोर बैटरी चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता गुरुवार सुबह उस समय चला जब चालक बस लेकर रूट पर जाने पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घटना के कारण सुबह बस सेवा प्रभावित रही और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। पंचायत प्रधान अजय सिंह कंवर, उपप्रधान सुखराम व स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी और नशा तस्करी पर चिंता जताते हुए गुनाई में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है।