सोलन के दयोथल में पहाड़ी से मलबा आने से नारग रोड बंद, सड़क बहाल करने का कार्य जारी

जिला सोलन के दयोथल पुल के समीप नारग रोड पर शुक्रवार को पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर सड़क पर आने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पहाड़ी से अचानक मलबा आने के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है, जिसके बाद संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
फिलहाल जेसीबी मशीनों की सहायता से सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का कार्य जारी है। जब तक सड़क पूरी तरह साफ नहीं हो जाती, तब तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सड़क के दोनों ओर फंसे लोग मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह बहाल होने तक इस सड़क पर यात्रा करने से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *