सोलन:  बाबा खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां पूरी, आज भक्ति के रंग में रंगेगा सोलन: राकेश अग्रवाल

बाबा श्री खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी खाटू श्याम सोलन के चेयरमैन राकेश अग्रवाल ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 2 बजे शूलिनी माता मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी। शोभायात्रा के दौरान बाबा खाटू श्याम भव्य रथ पर विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पूरे शहर में धार्मिक माहौल बना हुआ है।
राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को विशेष रूप से आकर्षक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। यात्रा में भव्य झांकियां, मनमोहक श्रृंगार, आकर्षक लाइटिंग और भक्ति संगीत श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर भक्तों की सेवा के लिए भंडारों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य आयोजन में भाग लेने और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन सोलन की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *