कानून व्यवस्था पर भाजपा को कांग्रेस का करारा जवाब, अनुराग शर्मा बोले- ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’

सोलन। हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। सोलन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद भाजपा के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह कानून व्यवस्था जैसे विषयों को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति केवल आरोपों और जुमलों तक सीमित होकर रह गई है और जनता अब इन हथकंडों को अच्छी तरह समझ चुकी है।अनुराग शर्मा ने भाजपा के 2017 से 2022 तक के शासनकाल का हवाला देते हुए कहा कि उस दौरान अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति कहीं अधिक चिंताजनक थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय के अपराध संबंधी आंकड़े भाजपा के दावों की पोल खोलते हैं। शर्मा ने कहा कि आज भाजपा के नेता जिस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, वही हालात उनके शासनकाल में अधिक गंभीर थे। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि यह स्थिति बिल्कुल “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” जैसी है। शर्मा ने दावा किया कि वर्तमान सरकार के तीन वर्षों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं और विपक्ष बिना तथ्यों के केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है।कानून व्यवस्था पर भाजपा को कांग्रेस का करारा जवाब, अनुराग शर्मा बोले- ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’सोलन। हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। सोलन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद भाजपा के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह कानून व्यवस्था जैसे विषयों को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति केवल आरोपों और जुमलों तक सीमित होकर रह गई है और जनता अब इन हथकंडों को अच्छी तरह समझ चुकी है।अनुराग शर्मा ने भाजपा के 2017 से 2022 तक के शासनकाल का हवाला देते हुए कहा कि उस दौरान अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति कहीं अधिक चिंताजनक थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय के अपराध संबंधी आंकड़े भाजपा के दावों की पोल खोलते हैं। शर्मा ने कहा कि आज भाजपा के नेता जिस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, वही हालात उनके शासनकाल में अधिक गंभीर थे। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि यह स्थिति बिल्कुल “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” जैसी है। शर्मा ने दावा किया कि वर्तमान सरकार के तीन वर्षों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं और विपक्ष बिना तथ्यों के केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *