सोलन: वार्ड-7 में कांग्रेस प्रत्याशी पूजा तंवर का जनसंपर्क अभियान तेज, विकास के मुद्दों पर मांगा समर्थन

नगर निगम सोलन चुनावों के चलते वार्ड नंबर 7 में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। कांग्रेस प्रत्याशी पूजा तंवर ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा। प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूजा तंवर ने कहा कि पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है और वह वार्ड की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि मां शूलिनी के आशीर्वाद और वार्डवासियों के सहयोग से उन्हें दोबारा सेवा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा वार्ड को परिवार मानकर कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड में एंबुलेंस रोड निर्माण, खुले नालों को ढकने, सार्वजनिक स्थानों पर वॉटर कूलर लगाने तथा वॉल पेंटिंग्स के माध्यम से सौंदर्यीकरण जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।
पूजा तंवर ने विश्वास जताया कि वार्ड नंबर 7 की जनता इस बार भी उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का मिल रहा समर्थन यह संकेत दे रहा है कि कांग्रेस एक बार फिर नगर निगम में मजबूत स्थिति में रहेगी। प्रचार अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *