Skip to content
Monday, October 26, 2026

STAR TODAY

Himachal Pradesh News | Latest Solan News in Hindi

Advertisment Image
  • HIMACHAL
    • SOLAN
    • SHIMLA
    • HAMIRPUR
    • NAHAN
    • RAJGARH
    • UNA
  • EDUCATION
  • POLITICS
  • ENTERTAINMENT
    • STORY
  • HEALTH
  • NEW LAUNCHING
  • SPORTS
  • TECHNOLOGY
  • PRIVACY POLICY
HIMACHALSHIMLA

UG के परीक्षा परिणाम जल्द हों घोषित, ABVP की HPU इकाई ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

solantoday07/07/2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा वीरवार दोपहर को परीक्षा नियंत्रक क़ो ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि विभिन्न छात्र मांगों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

इकाई अध्यक्ष करण ने कहा कि यूजी के पुनर्मूल्यांकन में जो छात्र पास हुए हैं उन्हें परीक्षा देने का अतिरिक्त मौका दिया जाए। वहीं, यूजी के परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाए। उन्होंने कहा कि पीजी के प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट आना शुरू हो चुके हैं लेकिन अभी तक विवि प्रशासन यूजी के परिणाम देने में असमर्थ साबित हुआ है। इसलिए उन्होंने कहा कि यूजी के परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाए।

नियंत्रक को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि इन छात्र मांगों का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी और इसके लिए विवि प्रशासन स्वयं जिम्मेदार रहेगा।

 

विज्ञापन
आपका ब्राउज़र वीडियो नहीं चला सकता। विज्ञापन वीडियो देखें IEC University — कोर्स और फीस की जानकारी ↗
Tagged ABVP's HPU unit submitted memorandum to the Controller of Examinations, UG exam results should be declared soon

Post navigation

⟵ आफत में फंसी अंतिम संस्कार में गए 130 ग्रामीणों की जान, जलती चिता पर फिर गया पानी
बागवानी मंत्री बोले, जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 857 करोड़ का प्रावधान ⟶
Quick link
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS – STARTODAY.IN
  • DISCLAIMER
  • CONTACT US – STARTODAY.IN
  • ABOUT US – STARTODAY.IN 
© 2026 STAR TODAY. All rights reserved.Owner: Kirti KaushalFollow us on Facebook ↗