नगर निगम चुनावों के बीच वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस प्रत्याशी पूजा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करते हुए पूजा ने अपने पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों को आधार बनाकर दोबारा सेवा का मौका मांगा। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता का प्यार और समर्थन उन्हें लगातार मिल रहा है और यही उनका सबसे बड़ा हौसला है।
जनसंपर्क के दौरान पूजा ने कहा, मेरा वार्ड मेरा परिवार है और मैंने इसे हमेशा परिवार की तरह ही संभाला है। उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में वार्ड की सड़कों, नालियों और जल निकासी की समस्याओं को काफी हद तक सुधारा गया, जिससे बरसात में लोगों को राहत मिली। आने वाले समय के लिए उन्होंने अधूरे नालों का निर्माण, एंबुलेंस रोड, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन सर्वे के जरिए लोगों को मालिकाना हक दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताया।
सोलन: वार्ड मेरा परिवार है”: वार्ड-7 में कांग्रेस प्रत्याशी पूजा का डोर-टू-डोर अभियान, विकास के नाम पर मांगा समर्थन