सोलन। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोलन की ओर से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का जन्मदिन सेवा, समर्पण और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न सेवा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को कंबल व फल वितरित किए, जबकि गौशालाओं में गायों को चारा और फीड खिलाकर गौसेवा की गई। सोलन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंडाघाट अस्पताल में मरीजों को फल भी बांटे गए।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सन्नी ठाकुर ने अनुराग सिंह ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अवसरों को जनसेवा के कार्यों के माध्यम से मनाना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा राजनीतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। जिलेभर में आयोजित सेवा कार्यक्रम इसी भावना को दर्शाते हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से अनुराग ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
भाजपा जिला सोलन के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने भी अनुराग सिंह ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता, सेवा और गौसेवा जैसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए युवाओं से भविष्य में भी जनकल्याणकारी गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
इन कार्यक्रमों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, शहरी मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, कार्तिक, कंडाघाट मंडल महामंत्री अरुण, धर्मपुर मंडल अध्यक्ष मोहित, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य भूपेंद्र, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन गुप्ता सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोलन की टीम ने अनुराग सिंह ठाकुर के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की।
सोलन : अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर सोलन में सेवा कार्यक्रम, मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल-कंबल