सोलन : खुंडीधार में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा व्यक्ति, करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा

शहर के खुंडीधार क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अचानक ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़ गया। इसी दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को अपनी निजी कार से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल की पहचान दिनेश के रूप में हुई है, जो झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए शिमला रेफर किए जाने की जानकारी है।
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ट्रांसफार्मर के पोल पर किस कारण से चढ़ा था। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार करंट लगने के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने के लिए प्रयास किए।
घटना के बाद बिजली उपकरणों के आसपास सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने लोगों से बिजली के ट्रांसफार्मर और हाई वोल्टेज लाइनों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।
BITE – हिमांशु साहनी, इंदरपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *