सोलन , कण्डाघाट: इलेक्ट्रिक बसों की सौगात के बीच भाजपा पर बरसे मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सोलन जिले के कण्डाघाट स्थित क्यारीघाट के होटल मेघदूत से प्रदेशवासियों को ‘हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड’ और नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने हिमाचल को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भाजपा बौखला गई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने 16वें वित्त आयोग के समक्ष प्रदेश की ‘रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट’ (आरडीजी) बंद करवाकर हिमाचल के हितों को नुकसान पहुंचाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने कभी हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर सवाल उठाए थे, लेकिन आज प्रदेश में 500 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा तैयार हो चुका है और 297 नई बसें विभिन्न डिपो में भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों से परिवहन लागत में प्रति किलोमीटर 40 से 50 रुपये तक की बचत हो रही है, जिससे एचआरटीसी आर्थिक रूप से मजबूत होगा। सुक्खू ने कहा कि सरकार 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और 2030 तक परिवहन व्यवस्था के व्यापक आधुनिकीकरण का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। इसी क्रम में इस वर्ष 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी तथा भविष्य में 100 हाइड्रोजन बसें चलाने की भी योजना है। नई बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं और एक बार चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक चल सकती हैं। BITE – मुख्यमंत्री सुक्खू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *