सोलन: नई पंचायतों में चुनावी तैयारियों में जुटीं बीडीओ मंजुला कंवर, मतदान केंद्रों का लिया जायजा

विकास खंड सोलन की नवगठित ग्राम पंचायतों मंसार और धार बखूना में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मंजुला कंवर ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की टीम के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करवाया।
मंजुला कंवर ने बताया कि नई पंचायतों में मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान बिजली, पानी, रैंप, रोशनी और पोलिंग पार्टियों के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मतदान के बाद मतगणना स्थलों का भी भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदान केंद्र पर कोई कमी पाई जाती है तो उसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरी हो सके। बीडीओ मंजुला कंवर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नई पंचायतों में मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *