सोलन: भीषण गर्मी के बीच सोलन विकासखंड में मतदान को लेकर उत्साह

सोलन विकासखंड की 13 पंचायतों में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। खंड विकास अधिकारी Manjula Kanwar ने बताया कि सुबह 11 बजे तक करीब 47 से 48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था और दोपहर तक इसमें और वृद्धि होने की संभावना थी।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत धरोट के प्राथमिक पाठशाला बूथ पर सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला, जहां लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बीडीओ मंजुला कंवर ने बताया कि पहले चरण में बनाए गए दो पिंक बूथ सफल रहे, जहां पूरी चुनाव प्रक्रिया महिलाओं द्वारा संचालित की गई थी। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी पूरी तत्परता और कुशलता के साथ निभाई।
उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत डांगरी में देर रात तक मतगणना चली, लेकिन महिला दल की सदस्य अंत तक डटी रहीं। इससे समाज में महिलाओं की कार्यक्षमता और भागीदारी को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *