सोलन में संजू डांस एकेडमी की अनूठी पहल, लंबे समय से जुड़े बच्चों और अभिभावकों को किया जाएगा सम्मानित

Sanju Dance Academy children and parents in Solan

बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने और उन्हें कला एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से सोलन की संजू डांस एकेडमी की ओर से अनूठी पहल की जा रही है।

संबंधित खबर: सोलन की स्वास्थ्य संबंधी ताजा खबर

एकेडमी संचालक संजू ने बताया कि लंबे समय से डांस सीख रहे बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जर्नलिस्ट कीर्ति कौशल को आमंत्रित किया गया है। उनके हाथों लंबे समय से एकेडमी से जुड़े बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि कीर्ति कौशल की मौजूदगी से बच्चों का उत्साह बढ़ेगा और उन्हें कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब एकेडमी की ओर से इस प्रकार का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें पिछले तीन वर्षों से लेकर आठ-नौ वर्षों तक लगातार डांस सीख रहे बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह रहेगी कि बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मान समारोह में शामिल किया जाएगा।
संजू ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की पूरे वर्ष की मेहनत और लगन को उनके माता-पिता के सामने प्रस्तुत करना है। अभिभावक जब अपने बच्चों की प्रतिभा और मेहनत को मंच पर देखेंगे तो इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों को नृत्य सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कला और अन्य सकारात्मक गतिविधियां बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
संजू ने बताया कि इस वर्ष एकेडमी की ओर से करीब 10 से 11 बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इनमें सोलन के अलावा बिलासपुर और हमीरपुर जैसे जिलों से डांस सीखने के लिए आने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं। कुछ बच्चे ऑनलाइन माध्यम से भी एकेडमी से जुड़े हुए हैं। उन्हें भी समारोह में विशेष रूप से सोलन आमंत्रित किया गया है।
संजू ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के साथ उनका उद्देश्य अभिभावकों को भी इस सकारात्मक अभियान से जोड़ना है, ताकि मिलकर बच्चों को नशे और गलत संगत से दूर रखते हुए कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दिए जा सकें। BITE – SANJU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *