संजीव पराशर का नया पंजाबी गीत “Busy Busy” हुआ रिलीज़, दर्शकों का मिल रहा अपार प्यार

सोलन।
हिमाचल की प्रतिभा संगीत जगत में लगातार अपनी पहचान बना रही है। इसी कड़ी में संजीव पराशर का नया पंजाबी गीत “Busy Busy” हिल्स आई प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो चुका है। गीत रिलीज़ होते ही दर्शकों से भरपूर प्यार पा रहा है और संजीव पराशर के स्वर श्रोताओं के दिलों को छू रहे हैं।

इस गीत के निर्माता महेश चावला और गगन चावला हैं। गीत के बोल कलयुग ने लिखे हैं और संगीत गुरी म्यूज़िक ने दिया है। निर्देशन का कार्य राजन वासी (Raajan Wasi) ने किया है, जबकि डी.ओ.पी. प्रथम चौहान रहे। गीत में पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सतनाम डाइमंड हीरा मंडी और हिमाचल की युवा अभिनेत्री खुशी ने शानदार अदाकारी से चार चांद लगाए हैं। मेकअप आर्टिस्ट तान्या संधू और शायरी सुख 22 ने भी अपने हुनर से गीत को विशेष बना दिया है।

संजीव पराशर ने कहा कि दर्शकों का स्नेह उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है और यही उन्हें नए और बेहतरीन गीत प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित करता है। निर्माता महेश चावला ने भी भरोसा दिलाया कि हिल्स आई प्रोडक्शन जल्द ही अपने चैनल पर और शानदार प्रस्तुतियां लेकर आएगा।

“Busy Busy” न केवल संजीव पराशर के लिए एक नया मुकाम है, बल्कि यह हिमाचली कलाकारों की बढ़ती पहचान और उनकी कला को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रतीक भी है।

google.com, pub-5060528529274269, DIRECT, f08c47fec0942fa0