सोलन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम, डीसी मनमोहन शर्मा ने किया शुभारंभ

सोलन के नगर निगम सभागार में   अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस     के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन Manmohan Sharma ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों और प्रतिभागियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनका मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण रहा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में समानता और सम्मान का वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं के अधिकारों और उनकी भूमिका पर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देते हैं।
अपने संबोधन में डीसी मनमोहन शर्मा ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर देते हुए कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं तो समाज की प्रगति भी तेजी से होती है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

google.com, pub-5060528529274269, DIRECT, f08c47fec0942fa0