आईईसी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया मैक्लेऑडस फार्मास्युटिकल्स का औद्योगिक भ्रमण

 

अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी ने अपने स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्रथम वर्ष के छात्रों के आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से बद्दी स्थित प्रसिद्ध मैक्लेऑडस फार्मास्युटिकल्स का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया। इस भ्रमण में छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया और कंपनी में उपयोग होने वाली आधुनिक मशीनरी के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर मैकलियोड्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एमसीओई) के संस्थापक श्री अमरीक, मानव संसाधन महाप्रबंधक श्री बलदेव ठाकुर व क्वालिटी कंट्रोल प्रमुख श्री निश्चय ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को कंपनी की उत्पादन प्रक्रिया और मशीनरी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। छात्रों ने भी कंपनी के विशेषज्ञों से बातचीत कर अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए और आधुनिक तकनीकों को समझा।

आईईसी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने मैक्लेऑडस फार्मास्युटिकल्स कंपनी के प्रबंधन और कर्मचारियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन्हें उद्योग जगत में सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार करेगा। आईईसी यूनिवर्सिटी और मैक्लेऑडस फार्मास्युटिकल्स कंपनी का यह संयुक्त प्रयास छात्रों के लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा।

google.com, pub-5060528529274269, DIRECT, f08c47fec0942fa0