सोलन के सोसाइटीगंज बाजार में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां चाय बेचकर परिवार चलाने वाले एक व्यक्ति को डिजिटल ठगों ने निशाना बना लिया। ठगों ने फोन हैक कर पीड़ित के बैंक खाते से 1.75 लाख रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़ित विद्या दत्त के अनुसार उनके पास एचडीएफसी बैंक के नाम पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड और बैंक प्रक्रिया का झांसा देकर उन्हें बातों में उलझा लिया। कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल फोन अचानक हैंग होने लगा और वह किसी भी ऐप या यूपीआई सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंकिंग जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें।
पीड़ित ने बताया कि उन्हें दो दिन तक इस ठगी की भनक तक नहीं लगी। जब फोन सामान्य हुआ और उन्होंने बैंक मैसेज चेक किए, तब पता चला कि खाते से 1.75 लाख रुपये निकल चुके हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रकम किसी दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है।