सोलन में 4 करोड़ की परियोजना का निर्माण कार्य तेज, छह से आठ माह में पूरा होने की उम्मीद

किसानों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सोलन में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से चल रही महत्वपूर्ण विकास परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। परियोजना का करीब 20 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सहायक अभियंता ई. सुरिंदर शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में परियोजना के भूतल का निर्माण कार्य चल रहा है। भूतल की फुटिंग, कॉलम और लिंटल बीम का ढांचागत कार्य पूरा कर लिया गया है। अब भवन की स्लैब डालने के लिए शटरिंग तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद निर्माण कार्य में और तेजी आने की उम्मीद है।
ई. सुरिंदर शर्मा ने बताया कि परियोजना के निर्माण के दौरान आसपास के क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या भी सामने आई थी। इसे देखते हुए विभाग ने भवन की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक डंगों का निर्माण शुरू किया था। डंगों का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इससे निर्माण स्थल को सुरक्षित करने के साथ मुख्य भवन के निर्माण में भी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण फिलहाल निर्माण कार्य की गति कुछ प्रभावित हुई है। मौसम साफ होने के बाद निर्माण कार्य को और तेज किया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि परियोजना को आगामी छह से आठ माह के भीतर पूरा कर लिया जाए।
अभियंता ने कहा कि परियोजना के तैयार होने से स्थानीय लोगों और विशेष रूप से किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। विभाग की कोशिश है कि परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी कर इसे जनता और किसानों को समर्पित किया जाए। BITE – ER Surender sharma Assistant Engineer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *