Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

STAR TODAY

Himachal Pradesh News | Latest Solan News in Hindi

Advertisment Image
  • HIMACHAL
    • SOLAN
    • SHIMLA
    • HAMIRPUR
    • NAHAN
    • RAJGARH
    • UNA
  • EDUCATION
  • POLITICS
  • ENTERTAINMENT
    • STORY
  • HEALTH
  • NEW LAUNCHING
  • SPORTS
  • TECHNOLOGY
  • PRIVACY POLICY
Uncategorized

ABVP इकाई ने कुलपति क़ो सौंपा ज्ञापन, HPU में राष्ट्रीय शिक्षा नीति शुरू करने की मांग

solantoday08/07/2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही छात्र हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करती आई है। इसी के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन में परिषद ने प्रदेश विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जल्द लागू करने की मांग रखी।

शिक्षा नीति स्वतंत्र भारत की तीसरी शिक्षा नीति है जिसमें बुनियादी तौर पर बदलाव किए गए हैं लेकिन यह भारत की पहली ऐसी शिक्षा नीति है जोकि औपनिवेशिक मानसिकता को तोड़ते हुए भारतीय विचार पर केंद्रित शिक्षा नीति है। साथ ही साथ विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन में प्रदेश विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित पड़ी गैर शिक्षक वर्ग की भर्ती को जल्द आयोजित करवाने की मांग रखी। जिससे विश्वविद्यालय में रिक्त पदों की पूर्ति हो तथा प्रशासनिक कार्य समय से पूर्ण हो पाए।

वहीं प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रावास में आए दिन लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आते हैं। अधिकतर मामलों में अवैध प्रवेश से आए हुए व्यक्ति संलिप्त पाए जाते हैं। ऐसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाएं व छात्रावास व विश्वविद्यालय परिसर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र ठीक कराया जाए। यूजी पुनर्मूल्यांकन में जो छात्र पास हुए हैं उन्हें अगले वर्ष की परीक्षा देने हेतु अतिरिक्त मौका दिया जाए, जिससे प्रदेश भर के छात्र अपनी शिक्षा को सुचारू रूप से प्राप्त कर सकें।

इकाई मंत्री इंद्र सेन ने कुलपति को चेतावनी देते हुए कहा कि इन सभी छात्र मांगों का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगा जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं होगा।

 

विज्ञापन
आपका ब्राउज़र वीडियो नहीं चला सकता। विज्ञापन वीडियो देखें IEC University — कोर्स और फीस की जानकारी ↗
Tagged ABVP unit submitted memorandum to Vice Chancellor, demanding introduction of National Education Policy in HPU

Post navigation

⟵ बुलंद हौंसले से ‘मुस्कान’ ने रचा इतिहास, RKMV की पहली दृष्टिबाधित सहायक प्रोफेसर…
नाहन में “टापू”…निर्माणाधीन पुल का गिरता डंगा कैमरे में कैद ; सिविल इंजीनियरिंग पर सवाल ⟶
Quick link
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS – STARTODAY.IN
  • DISCLAIMER
  • CONTACT US – STARTODAY.IN
  • ABOUT US – STARTODAY.IN 
© 2026 STAR TODAY. All rights reserved.Owner: Kirti KaushalFollow us on Facebook ↗