हिमाचल में 13 नवंबर को सुक्खू कैबिनेट की बड़ी बैठक, युवाओं को नौकरी और चुनावी गारंटियों पर हो सकता है बड़ा फैसला!

हिमाचल में चुनावी साल से पहले सुक्खू सरकार कोई बड़ा सियासी दांव चलने की तैयारी में है! क्या युवाओं को नौकरियों की सौगात मिलेगी? क्या महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये और गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी पर मुहर लगेगी? इन सवालों के जवाब 13 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में मिल सकते हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह बैठक प्रदेश सचिवालय में होगी। इसमें विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने और नई भर्तियों के प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। शीतकालीन सत्र से पहले होने वाली इस बैठक पर युवाओं से लेकर आम जनता तक की निगाहें टिकी हैं। अब देखना होगा कि सुक्खू कैबिनेट कौन से बड़े फैसले लेती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *