सोलन : साईं इंटरनेशनल स्कूल के 14वें वार्षिक समारोह में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

सोलन। स्कूल का 14वां वार्षिक समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ माताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी मंच साझा कर समारोह को विशेष बना दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती पद्मा और गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. राजकुमार की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन रविंद्र बावा ने मुख्य अतिथि श्रीमती पद्मा, गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. राजकुमार और अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संस्थान अपना 14वां वार्षिक दिवस मना रहा है। स्कूल प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। इसके लिए संस्थान लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अन्य प्रतिभाओं को निखारना भी जरूरी है।
चेयरमैन रविंद्र बावा ने समारोह में विशेष योगदान देने के लिए सीनियर सिटीजन फोरम सोलन और लायंस क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं के सदस्यों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष प्रस्तुतियां देकर आयोजन को यादगार बनाया।
मुख्य अतिथि श्रीमती पद्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अंकों की दौड़ में उलझाने के बजाय उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों को दी गई प्राथमिकता की सराहना की।
उन्होंने विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाती बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए माताओं और वरिष्ठ नागरिकों की मंच पर भागीदारी को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और चेयरमैन रविंद्र बावा सहित पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। समारोह ने शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक सहभागिता के महत्व को भी उजागर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *