सोलन में दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक व्यक्ति की मौत, बाइक सवार दंपति घायल

सोलन। जिला सोलन में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपति घायल हो गया। पहला हादसा कुम्हारहट्टी के समीप हुआ, जहां कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। वहीं, दूसरा हादसा बसाल रोड पर धरोट पंचायत के समीप पेश आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार कुम्हारहट्टी के समीप हुए हादसे के दौरान एक दंपति बाइक पर सवार होकर सोलन की ओर आ रहा था। इसी बीच उनकी बाइक कार से टकरा गई। दुर्घटना में 32 वर्षीय पुरुष और 34 वर्षीय महिला घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया।
वहीं, बसाल रोड पर धरोट पंचायत के समीप कार में तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं।
दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *