सोलन : कजाकिस्तान में चमके हिमाचल के खिलाड़ी, निहारिका राणा ने वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

सोलन। कजाकिस्तान की राजधानी अस्थाना में आयोजित 17वीं वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में हिमाचल की निहारिका राणा ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा प्रदेश के चार अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिमाचल प्रदेश एमेच्योर कुराश एसोसिएशन के महासचिव वीरेंद्र सिंह धौल्टा ने सोलन में आयोजित जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लिया। सोलन जिले के चेतन कपूर, मंडी जिले के सिद्धार्थ ठाकुर, सिरमौर जिले के रजत ठाकुर और कुंजन ठाकुर ने पांचवां स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से प्रदेश में कुराश खेल को नई पहचान मिली है।
वीरेंद्र सिंह धौल्टा ने स्वयं भी इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिसर के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में कुराश खेल खेला जा रहा है और प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कजाकिस्तान रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आशीर्वाद मिला था, जिससे उनका मनोबल बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रदेश में इस खेल की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।
धौल्टा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से मांग की कि हिमाचल प्रदेश में कुराश खेल को जल्द सरकारी मान्यता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी मान्यता मिलने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग मिल सकेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सरकार से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। BITE – हिमाचल प्रदेश एमेच्योर क्रॉस संगठन महासचिव विरेंद्र धौल्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *