सोलन में 29वां राष्ट्रीय मशरूम मेला, 20 राज्यों से पहुंचे उत्पादक और विद्यार्थी

खुम्ब अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट में 29वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का आयोजन किया गया। मेले में देश के 20 राज्यों से मशरूम उत्पादक, विशेषज्ञ और मशरूम के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान मशरूम उत्पादन से संबंधित विभिन्न उत्पादों, मशरूम से तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों तथा उत्पादन में प्रयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई।
मेले का शुभारंभ डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति एचएस बवेजा ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न स्टॉलों पर मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीकों और उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय मशरूम मेले के आयोजन की सराहना करते हुए इसे मशरूम उत्पादकों के लिए उपयोगी मंच बताया।
देश के विभिन्न हिस्सों से मेले में पहुंचे मशरूम उत्पादकों और विद्यार्थियों ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से उन्हें मशरूम उत्पादन से संबंधित नई तकनीकों और आधुनिक जानकारी हासिल करने का अवसर मिला। विभिन्न राज्यों के उत्पादकों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में मशरूम की अलग-अलग किस्मों और उत्पादन से जुड़े अनुभवों की जानकारी भी साझा की गई। इससे उत्पादकों को अपने व्यवसाय में नई तकनीकों को अपनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
कुलपति एचएस बवेजा ने कहा कि राष्ट्रीय मशरूम मेला देशभर के मशरूम उत्पादकों को नवीनतम तकनीक और जानकारी उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उत्पादकों को एक-दूसरे के अनुभव जानने तथा उत्पादन की आधुनिक विधियों से परिचित होने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन किसानों और युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बन सकता है। देश की युवा आबादी को मशरूम उत्पादन जैसे लाभकारी व्यवसाय से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक जानकारी का लाभ उठाकर युवा इस क्षेत्र में अपनी आय के नए साधन विकसित कर सकते हैं।
मेले में मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण और इससे जुड़े उपकरणों को लेकर विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की। आयोजकों के अनुसार इस तरह के आयोजन मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ उत्पादकों को बाजार और तकनीक से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण साबित होते हैं। BITE – एच एस बवेजा , PEOPLE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

google.com, pub-5060528529274269, DIRECT, f08c47fec0942fa0