शहर के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं की सात टीमों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर एसडीएम नीरजा शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलों और शारीरिक फिटनेस को भी जरूरी बताया।
एसडीएम नीरजा शर्मा ने कहा कि आज के समय में अभिभावक बच्चों की पढ़ाई और करियर को लेकर काफी गंभीर रहते हैं, लेकिन उनके शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। खेल बच्चों को स्वस्थ रखने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में खेल मैदान और अन्य खेल सुविधाएं सीमित हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने के बावजूद कई जगह बुनियादी खेल सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में बच्चों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों, प्रशासन और समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
नीरजा शर्मा ने कहा कि खेल गतिविधियों को बच्चों की दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। नियमित खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। इसके साथ ही वे शारीरिक और मानसिक रूप से भी अधिक मजबूत बनते हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में खेल अहम भूमिका निभा सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ उनकी रुचि के अनुसार खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
एसडीएम ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेना और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करना है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। BITE – SDM नीरजा शर्म
सोलन में खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम, एसडीएम ने फिटनेस पर दिया जोर