सोलन में नई पानी की पाइपलाइन का विरोध, सड़क बचाने और किसानों के हित में वैकल्पिक मार्ग की मांग

शहर के फॉरेस्ट रोड पर नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने की प्रस्तावित योजना का स्थानीय लोगों, किसानों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताया है। वार्ड नंबर 10 के पार्षद अंकुश सूद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर सड़क को खोदने के बजाय वैकल्पिक मार्ग से पाइपलाइन बिछाने की मांग उठाई।
पार्षद अंकुश सूद ने बताया कि चार से पांच वर्षों के लंबे इंतजार के बाद लगभग 30 से 50 लाख रुपये की लागत से फॉरेस्ट रोड पर पेवर्स, नालियां और ग्रेटिंग्स का निर्माण किया गया है। अब इसी सड़क को तीन नई पाइपलाइन बिछाने के लिए दोबारा खोदने की तैयारी की जा रही है, जिससे हाल ही में बनी सड़क को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क एम्बुलेंस सहित स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है और यहां पहले से कई पाइपलाइनें बिछी हुई हैं।
फॉरेस्ट रोड निवासी एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. गणेश दत्त दुबे ने कहा कि विकास कार्यों का विरोध नहीं है, लेकिन पाइपलाइन को टैंक रोड के पीछे से वैकल्पिक मार्ग से ले जाया जा सकता है, जिससे सड़क और स्थानीय लोगों को परेशानी नहीं होगी।
ग्राम पंचायत सेरी के उपप्रधान अजय शर्मा ने कहा कि इस समय टमाटर और शिमला मिर्च की फसल का सीजन चल रहा है। सड़क खोदने से किसानों की उपज समय पर मंडी तक नहीं पहुंच पाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने प्रशासन से कम से कम दो महीने तक कार्य स्थगित करने या वैकल्पिक मार्ग अपनाने की मांग की है।
बाइट: अंकुश सूद, पार्षद वार्ड-10
बाइट: डॉ. गणेश दत्त दुबे, स्थानीय निवासी
बाइट: अजय शर्मा, उपप्रधान, ग्राम पंचायत सेरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *