सोलन : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल शहरी सोलन द्वारा स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला सोलन की सह-प्रभारी वंदना योगी ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वंदना योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किया गया यह अभियान तीन चरणों में संचालित होगा और जुलाई माह तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मानसून में देरी को देखते हुए पौधारोपण कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को सांकेतिक रूप से पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठोडो ग्राउंड तथा माता शूलिनी मेला प्रांगण में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। वंदना योगी ने अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल शहरी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से मंडल नेतृत्व की भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर वंदना योगी ने हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा को मिले जनसमर्थन के लिए सोलन की जनता का धन्यवाद किया तथा विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य करें। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कार्यकर्ताओं और जनता से सजग रहने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *