सोलन की समायरा शर्मा बनीं स्पोर्ट्स हेड गर्ल, खेलों के जरिए नशे के खिलाफ चलाएंगी जागरूकता अभियान

सोलन: समायरा  शर्मा पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन  की 10वीं कक्षा की छात्रा सामायरा शर्मा  ने खेल और नेतृत्व के दम पर स्कूल में नई पहचान बनाई है। हाल ही में हुए छात्र चुनावों में समायरा को स्कूल की स्पोर्ट्स हेड गर्ल चुना गया है। समायरा कबड्डी में राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं और खेलों में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए शिक्षकों और छात्राओं ने उन पर भरोसा जताया।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समायरा ने कहा कि उनका लक्ष्य स्कूल के खिलाड़ियों को नेशनल लेवल तक पहुंचाना है और ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को खेलों से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि खेल शरीर को फिट रखने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। समायरा का मानना है कि अनुशासन और खेल का तालमेल युवाओं को सही दिशा दे सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *