सोलन: नगर निगम के कामकाज पर व्यापारी सुधीर आहूजा का सवाल, बोले- टैक्स बढ़ा पर सुविधाएं नहीं

सोलन के स्थानीय व्यापारी सुधीर आहूजा ने नगर निगम सोलन के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद आम जनता को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। उनका कहना है कि निगम बनने के बाद लोगों पर टैक्स का बोझ तो बढ़ा, लेकिन बुनियादी सुविधाओं में कोई खास सुधार दिखाई नहीं दे रहा।सुधीर आहूजा ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि माल रोड क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने अक्सर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत और फोटो भेजने के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि यदि शहर में नियमित कूड़ा उठान, स्ट्रीट लाइट रखरखाव और साफ-सफाई जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं सही ढंग से नहीं चल रहीं, तो यह चिंता का विषय है।
जलापूर्ति को लेकर भी आहूजा  प्रशासन पर सवाल उठाए। आहूजा ने कहा कि पानी की उपलब्धता के दावों के बावजूद लोगों को नियमित आपूर्ति नहीं मिल रही और कई इलाकों में तीसरे-चौथे दिन पानी पहुंच रहा है। उन्होंने मांग की कि जल वितरण व्यवस्था को बेहतर और नियमित बनाया जाए।नगर निगम के अब तक के कार्यों का आकलन करते हुए सुधीर आहूजा ने कहा कि वे निगम के प्रदर्शन को 10 में से 5 अंक देंगे। उनका कहना है कि शहरवासियों की मूलभूत जरूरतों और सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *