सोलन में मासूम बच्ची से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में वाल्मीकि समाज और बजरंग दल का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सोलन: शहर में एक मासूम बच्ची के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना को लेकर लोगों में रोष देखने को मिला। इसी मामले में बजरंग दल और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने सोमवार को उपायुक्त सोलन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही समाज के लोगों ने प्रशासन से अपील की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाए।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मनोज रघुवंशी और प्रगतिशील  ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और प्रशासन से निष्पक्ष व त्वरित न्याय की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन का आभार भी जताया।ज्ञापन में शहर में रह रहे किराएदारों और बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन को अनिवार्य बनाने की मांग की गई। प्रतिनिधियों का कहना है कि मकान मालिकों को किराएदारों के जरूरी दस्तावेज संबंधित थाने में जमा करवाने चाहिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *