सोलन शहर में लंबे समय से बनी पानी की किल्लत अब गंभीर रूप लेती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय निवासी रचित साहनी ने जल शक्ति विभाग (IPH) और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि शहर में जल संकट का मुख्य कारण पुरानी पाइपलाइन का बार-बार फटना और उससे हो रही पानी की भारी बर्बादी है।
साहनी ने पशुपालन विभाग के कार्यालय के पास की स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वहां पाइपलाइन कई बार मरम्मत के बावजूद फिर से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जबकि समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम चुनावों से पहले पानी के टैंकों का उद्घाटन केवल दिखावा साबित हुआ है, क्योंकि जमीनी स्तर पर लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। एक ओर शहरवासी पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है।
आने वाले गर्मी के मौसम और बरसात के दौरान गाद की समस्या को देखते हुए स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। साहनी ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन की लीकेज को स्थायी रूप से ठीक किया जाए और मजबूत पाइपलाइन बिछाई जाए, ताकि भारी वाहनों के दबाव से बार-बार नुकसान न हो।
उन्होंने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने और जनता को पानी की समस्या से राहत दिलाने की अपील की है।